बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत बीरपुर पंचायत के कौआहा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार, माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया। नवरात्र के पहले दिन 351 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गयी। इस भव्य कलश शोभा यात्रा के दौरान ढोल - ताशा व गाजे - बाजे की धुन पर माता रानी के जयकारे लगाते हुए कन्याएं बछराजा नदी पहुंची जहां से पवित्र जल भर कर गांव का परिक्रमा करते हुए वापस पूजा स्थल पहुंची। 

1

जहां आचार्य गिरीश मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को पूजा स्थल पर स्थापित कराया गया। इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र झा उर्फ नुनू झा सचिव बिनोद झा समेत अन्य ने बताया कि यह पूजा विधी विधान व श्रदाभाव के साथ 17 वर्षों से हो रही है। रोज शाम को प्रवचन व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

2

पूजा के अंतिम दिन सुप्रसिद्ध मैथिली कार्यक्रम हेलो मिथिला कार्यक्रम रखी गयी है। उन्होंने बताया की पूजा में तकरीबन सात लाख खर्चा है। जो समस्त पंचायत वासी के सहयोग से पूजा का सफल आयोजन होता आ रहा है। गौरतलब है कि एक ओर जहां पूजा पंडालों में मां की भव्य प्रतिमा का निर्माण कर पूजन अर्चना का आगाज किया गया है। वहीं दूसरी ओर कौआहा दुर्गा मंदिर आस्था का केंद्र बना है। पूरे पंचायत का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post