बेनीपट्टी(मधुबनी)। शारदीय नवरात्रा को लेकर बेनीपट्टी में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। नवरात्रा को लेकर सोमवार को प्रखंड के कई जगहों से कलश शोभायात्रा निकाली गई। प्रखंड के करही गांव में दुर्गापूजा को लेकर सैकड़ो कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भगवती के जयकारे व वैदिक मंत्रोच्चार होता रहा। दुर्गापूजा समिति करही के सदस्यों ने बताया कि करही में गत 102 सालों से अनवरत शारदीय नवरात्रा मनाया जाता है। 

1

कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं पूजा स्थल से निकल कर डीहवार स्थान होते हुए महादेव मंदिर तालाब से जल लेकर पुनः पूजा स्थल पर लौट कर कलश यात्रा को सम्पन्न किया।

2

कलश यात्रा के साथ ही नवरात्रा का पूजा पाठ शुरू हो गया।

पूजा समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, सुशील सिंह, सरोज सिंह, सरोज ठाकुर, गौरीशंकर मिश्र, वीरेंद्र सिंह, देवचन्द्र सिंह आदि ने बताया कि पूजा हर वर्ष बड़े ही उत्साह व भक्तिमय माहौल होता है। गाँव मे नवरात्रा शुरू होते ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। 

उधर, बेनीपट्टी के बसैठ, देपुरा, दुरगौली, दामोदरपुर आदि जगहों पर पूजा पाठ शुरू हो गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post