मधुबनी। जिला अतिथि गृह मधुबनी में प्रेस को संबोधित करते हुए जनता दल यू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद  विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार को स्वर्गीय रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू का आगमन हो रहा है। 

1

उनके साथ जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , मंत्री संजय झा , मंत्री अशोक चौधरी ,  मंत्री समीर कुमार महासेठ , विधानसभा के उपसभापति आदरणीय रामचंद्र पूर्वे , सांसद राम प्रीत मंडल , राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद साहब, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री  मदन मोहन झा  आदि नेता शिरकत कर रहे हैं। नेताओं के स्वागत करने के लिए मधुबनी जिला के साथियों में भारी उत्साह है उक्त कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा साथ ही  उन्होंने कहा कि   मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने एनडीए गठबंधन से अलग होकर ऐतिहासिक निर्णय लिया। 

2

आज कार्यकर्ता से लेकर आम लोगों में काफी हर्ष है। सम्पूर्ण देश में भाजपा के शासन व्यवस्था में महंगाई चरम सीमा पर है गरीबों का जीना मुश्किल है। आज पूरे देश के लोग नीतीश कुमार के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। विपक्षी एकता को मजबूत करने में  विकास पुरुष पूरे देश में लगे हुए हैं जिसका सार्थक परिणाम भी निकलेगा एवं 2024 में भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर दिए जाएंगे।

 प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष  सत्येंद्र कामत ने कहा सभी कार्यकर्ताओं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ साथियों द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। उक्त कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा साथ ही उन्होंने कहा मधुबनी जिला में प्रवेश करने पर सकरी एन एच -57 पर पार्टी के वरिष्ठ नेत्री सईदा बानो एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन साहब के साथ- साथ बिस्फी,रहिका एवं पंडौल के प्रखंड अध्यक्षो के नेतृत्व में सकरी में जोरदार स्वागत किया जाएगा व जिला के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा समिया ढलान झंझारपुर में भी जोरदार स्वागत होगा।

 उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम, सईदा बानो, विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना, प्रभात रंजन, भरत चौधरी, अविनाश सिंह गॉड, कुंदन शास्त्री, सोनी कुमारी, आलोक कुमार, विनय कुमार झा, वचनू मंडल सुमनजन राजू आदि साथी उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post