मधुबनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम का सपना सभी देख सकते है, लेकिन पीएम बनने के लिए सपना नहीं, बल्कि जादुई आंकड़ा की जरूरत होती है। शाहनवाज हुसैन ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर बिहार के सभी 40 संसदीय सीट जीतेंगे। विपक्षी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाएंगे। श्री हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार के कथनी और करनी में काफी फर्क है। जिन लोगों ने उन्हें अपमानित किया, आज उन्ही के पास जाकर बैठ गए।
1
पूर्व मंत्री भाजपा के एकदिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के तहत मधुबनी पहुँचे थे। जहां वे एक निजी होटल के सभागार में हुए कार्यक्रम में शरीक हुए। भाजपा सांसद डॉ अशोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा के पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व मंत्री सह एमएलए रामप्रीत पासवान, एमएलए अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, प्रदेश मंत्री श्रीमती सजल झा, मृत्युंजय झा, जिला प्रभारी अशोक सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू आदि बीजेपी उपस्थित थे।
2
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मौके पर पूर्व एमपी वीरेंद्र चौधरी, पूर्व एमएलए रामदेव महतो, भोगेन्द्र ठाकुर, संजीव बदल, महेंद्र पासवान, संजय पांडेय, किरण झा, सुनील मिश्र, संजय महतो, प्रमोद सिंह, राधा देवी, विष्णु राउत, मनोज मुन्ना, राहुल राज, राजीव झा, रणधीर खन्ना, मो कलीमुद्दीन आदि थे।
Follow @BjBikash