जयनगर(मधुबनी)। भूमि बचाओ भू माफिया भगाओ  गरीब बसाओ अभियान के तहत डोरबार पंचायत के कुआढ गांव के 15 महादलित भूमिहीन पर्चाधारी परिवारों के द्वारा भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर के जनता दरबार मे पर्चा वाली भूमि पर दखल कब्जा दिलाने की मांग पीड़ितों ने आवेदन दिया है।    

1  

भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार महादलितों को भूमि योजना चास बास से जोड़ने की कानून बनाने की प्रचार कर रही हैं। तो दूसरी ओर वर्षों पूर्व में महादलित भूमिहीन परिवारों को भूमि तो दिया गया। लेकिन प्रशासनिक तंत्रों के द्वारा अब  दखल कब्जा दिलाने में नाकाम है। प्रखंड के कुआढ गांव के 15 महादलित परिवारों कुआढ मौजा में ही जयनगर अंचल के अभिलेख संख्या-04/ 2004-2005 को भू हदबन्दी योजना के तहत खाता- 1ख व खेसरा-55,56,57,58, 59,60 व अन्य में प्रत्येक परिवारों को 15 से 25 डिसमिल कृषि योग्य भूमि की पर्चा दिया गया था। लेकिन अभी तक भूमी पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। जयनगर अंचल के अंतर्गत सैकड़ों पर्चाधारी परिवारों को  भूमि पर दखल कब्जा दिलाने में नाकाम रही है। पर्चाधारी परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहे है। 

2

भू माफिया भूस्वामी प्रशासन गठजोड़ से पर्चा वाली भूमि की खरीद-बिक्री जारी है। जिसका भाकपा माले तीव्र निन्दा करती है। 

 भूमि बचाओ भू-माफिया भगाओ-गरीब बसाओ अभियान के तहत पर्चाधरीयों को भूमि पर कब्जा दिलाने तथा प्रशासन भूस्वामी भू माफिया गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए आंदोलन तेज करने की घोषणा करती हैं। जनता दरबार मे राम स्वरूप राम, जागेश्वर राम, राम अवतार राम, रामचंद्र राम, शोभित राम, देवन राम, राज कुमार राम, राम नारायण राम, फुलचन राम, सुदामा देवी, राजो देवी, मन्टुटिया देवी, राम सखी देवी सहित कई पर्चाधारी उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post