बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनामी हत्यारोपी को थाना क्षेत्र के रामनगर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव के मो. सब्दुल के पुत्र मो.खलील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके गिरफ्तारी के लिए एक हजार का इनाम रखा था।

1

पुलिस खलील के गिरफ्तारी के लिए गत दो वर्षों से प्रयास कर रही थी। पुलिस को जैसे ही पता चला कि, वो रामनगर में छुपा हुआ है, पुलिस ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

2

अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि आरोपित अपने पतोहू का गला दबाकर हत्या कर दिया था। जिसमें पुत्र व उसकी पत्नी भी आरोपित किया गया था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post