BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश नहीं होने से क्षेत्र के किसान अब मायूस होने लगे है। विगत दिनों हुई बारिश में किसानों ने धान की रोपनी की, लेकिन अब बारिश नहीं होने से खेत सुख चुका है। नमी गायब है। जिससे धान की फसल को बचाना अब किसानों केलिए चुनौती बन गयी है।

1

किसानों ने बताया कि जिस खेतों में बिचड़ा लगा हुआ है। उसे भी निजी पटवन करा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि ऐसी ही स्थिति रही तो सुखाड़ की समस्या हो जाएगी।

2

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक बारिश नहीं होने की बात कही है। जिससे किसानों में और मायूसी छा गयी है। आपको बता दे कि बारिश नहीं होने की स्थिति में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी अधिकारियों से वैकल्पिक फसल पर विचार करने एवं इसके लिए किसानों को जागरूक करने को कहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post