बेनीपट्टी(मधुबनी)। जनता दल यूनाइटेड (jdu) की महिला जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने संगठन को विस्तार दिया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष श्रीमती कुमारी ने बेनीपट्टी के बरहा गांव के रानी झा को महिला विंग की जिम्मेदारी दी है। उन्हें बेनीपट्टी महिला जेडीयू के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
1
जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि रानी झा बेहद सक्रिय है और महिलाओं के बीच अच्छी खासी पैठ है। जिससे पार्टी को काफी फायदा होगा। वहीं, इस दौरान जेडीयू के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत को महिला जेडीयू अध्यक्ष सोनी कुमारी ने पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करते है। घर-घर की पार्टी बनाना ही लक्ष्य है। मौके पर बेनीपट्टी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप झा बासु को भी सम्मानित किया गया।
2
श्री बासु ने कहा कि जेडीयू संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। नीतीश कुमार के सुशासन से हर वर्ग को फायदा हुआ है, खासकर, महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिला है। पंचायत में सहभागिता की बात हो या अन्य सेक्टर। हर जगह महिलाओं को सम्मान मिला है।
Follow @BjBikash