मधुबनी। जिले के सभी 21 प्रखंडों के चयनित 21 पंचायतों में चल रही योजनाओं का पदाधिकारियो की टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया वही पंचायत के पंचायत भवन में कैंप लगाकर समस्याओं का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन।  डीएम अरविंद कुमार वर्मा सहित प्रखंडो  के वरीय अधिकारियों ने भी कई पंचायतो का औचक निरीक्षण किया एवम आयोजित कैम्प का भी जायजा लिया।जिलाधिकारी  ने  जयनगर प्रखंड के डोरवार पंचायत सहित कई चयनित पंचायतो में पहुँचकर निरीक्षण उपरांत संचालित कैंप का जायजा भी लिया। गौरतलब हो की कैंप के आयोजन का मकसद उक्त पंचायत के सभी प्रकार की समस्याओं का स्थल निरीक्षण द्वारा जायजा लेना और पंचायत के लोगों की शिकायतों का ऑन स्पॉट निराकरण करना था। ऐसे  में जिलाधिकारी स्वयं   इन आयोजनों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कैंप आयोजन स्थलों पर पंहुचे। उन्होंने वर्णित स्थलों पर उपस्थित अधिकारियों से कैंप की सफलता को लेकर चर्चा की और कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सरोकार से जुड़े इस प्रकार के कैंपों के आयोजन में वरीय पदाधिकारी के होने से समस्या निराकरण में आसानी होगी,इसलिये सभी वरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से कैम्प में पहुँचे।

1

 गौरतलब हो कि जिलाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों सहित संबंधित प्रखंड के जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया था कि 20 जुलाई 2022 को जिले के सभी 21 प्रखंडों के अंतर्गत चयनित पंचायतों में समेकित रूप से अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/ कार्यक्रमों का प्रातः 8:00 से 11:00 पूर्वाहन तक भ्रमणशील  स्थलीय जांच कर अपना प्रतिवेदन तैयार कर जिले को भेजेंगे। सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया था कि स्थल भ्रमण के उपरांत 11 बजे पूर्वाहन से 03 बजे अपराहन तक वे निर्धारित पंचायत भवन में उपस्थित होकर परिवादियों से प्राप्त शिकायतों की जांच कर समस्या का ऑन स्पॉट निष्पादन भी करेंगे।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post