रहिका/बेनीपट्टी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के बलाट गांव के कविता देवी ने अपने पति का अपहरण कर हत्या कर देने के आरोप में दिल्ली थाना विवेक विहार में कांड संख्या 74/15 दर्ज करवाई थी।जिसमें बिस्फी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी विजय सहनी को भी नामजद किया गया था।
1
प्राथमिकी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। और उनके विरूद्ध गिरफ्तारी को लेकर कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस की ओर से 50 हजार रूपए ईनाम घोषित किया गया था।
2
बताते चले कि कड्डडभा कोर्ट से विजय सहनी पिता नरेश सहनी बिस्फी के हनुमान नगर थाना बिस्फी जिला मधुबनी को 2016 में भगौड़ा घोषित किया।उक्त अभियुक्त को क्राइम ब्रांच शकरपुर दिल्ली एवं बिस्फी थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड के लिए व्यवहार न्यायालय बेनीपट्टी लाया गया।उसके बाद अभियुक्त को दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गए।गिरफ्तार करने वाली टीम एसीपी अरविंद कुमार एनआईएनएसपी अरुण सिंधू , एसआई राजकुमार, एएसआई अवधेश कुमार,चंद्रप्रकाश, हेड कमिश्नर कपिल राज एवं बिस्फी थाना पुलिस शामिल थे।
Follow @BjBikash