बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड मुख्यालय के समीप सुरसरी चद्रमुखी महिला महाविद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर बेनीपट्टी के से स्थानांतरित हुए सीडीपीओ व महिला पर्यंवेक्षिकाओं को विदाई दी गयी। इस मौक़े पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता रानी को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के महासचिव शबनम झा के द्वारा मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपट्टा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस क्रम में एलएस अनिता प्रसाद सिंह को सेविका सरिता प्रभा और ललिता कुमारी को सेविका ममता देवी ने सम्मानित किया तो महिला पर्यवेक्षिका सुमन चौधरी को सेविका पुनीत देवी के द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि एलएस विनायका कुमारी को आंगनबाड़ी सेविका कल्पना देवी ने सम्मानित किया। सेविकाओं ने सीडीपीओ और एलएस को अंगवस्त्र भी भेंट किया। इस मौके पर सीडीपीओ रीता रानी ने कहा कि जो प्यार और सम्मान बेनीपट्टी के सेविकाओं के द्वारा मिला उसे कभी भुला नहीं पाएंगे। सभी सेविकाओं का अच्छा सहयोग रहा है, जिसकी चर्चा अपने सभी पदास्थापन परियोजना की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच जरूर करती रहूंगी।

1

वहीं संघ के जिला महासचिव सबनम झा ने कहा कि इन पदाधिकारी की कमी हमेशा खलेगी। इन पदाधिकारियों ने केंद्रों के बेहतर संचालन कराने में अपने कार्यकुशलता का प्रयोग किया जो याद रखा जायेगा। वहीं सीडीपीओ के निर्देशन में काम करने बहुत अच्छा लगा। इनका मृदुल स्वभाव मिथिलांचल के संस्कृति के अनुरूप देखकर सभी सेविकायें प्रभावित रहीं। ऐसे पदाधिकारी के साथ काम करने का मौका मिला  हम लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।

2

मौके पर लोकनाथ झा, विभा झा, सुनीता देवी, अमोल देवी, किरण कुमारी, मंजुला देवी, रीता देवी व ज्योति देवी सहित अन्य सेविकाएं भी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post