बेनीपट्टी(मधुबनी)। केंद्र सरकार के गलत नीतियों के वजह से महंगाई व बेरोजगारी खत्म नहीं हो रही है। किसान, मजदूर व छात्र-नौजवान सब इस सरकार के नीतियों से परेशान है। आज बिहार के कई जिले सुखाड़ के चपेट में है, किसानों का बिचड़ा सुख रहा है। पटवन की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन सरकार ढिंढोरा पीटने में मग्न है। ये बातें सोमवार को बेनीपट्टी विधानसभा के छोलकाढा प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित भाकपा के 29 वें अंचल सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलए सह भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा। उन्होंने कहा कि आज देश से लेकर बिहार की स्थिति दयनीय है। भ्रष्टाचार से त्राहिमाम मचा हुआ है। लोकतांत्रिक आंदोलन पर हमले किये जा रहे है।

1

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए सब को आगे आना होगा। 

2

सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने बाढ़-सुखाड़, बेरोजगारी, हाईडैम का निर्माण, भूमिहीनों को वास योग्य जमीन मुहैया कराने, सुखाड़ में किसानों को आर्थिक सहायता करने व  फसल क्षति का मुआवजा दिए जाने पर चर्चा की गई। इससे पूर्व उपस्थित नेताओं के समक्ष झंडोतोलन किया गया। भाकपा नेताओं को तिरपित पासवान ने स्वागत किया। 

मौके पर मिथिलेश झा, राजश्री किरण,  कृपानंद झा आजाद, शब्बीर अहमद बेग, अरविंद प्रसाद, अशेश्वर यादव, सूर्यनारायण महतो, मनोज मिश्रा, आनंद झा, शबनम झा आदि नेताओं ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post