बेनीपट्टी(मधुबनी)। यूपी के बाराबंकी में हुए बस दुर्घटना में बेनीपट्टी के बर्री पंचायत के एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान सुबोध मुखिया के रूप में हुई है। मृतक बर्री के रजघट्टा गांव के वार्ड नं-05 के बिंदेश्वर मुखिया का पुत्र बताया गया है।
1
मुखिया आलम अंसारी ने बताया कि मृतक के माता-पिता का भी निधन हो चुका है। भाई में एकमात्र अकेला था। बहन की शादी हो चुकी है।
2
उधर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दुख प्रकट करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जिसके बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने बर्री के रजघट्टा पहुँच कर परिजनों से भेंट की।
Follow @BjBikash