बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के नवकरही पंचायत के पुरबारी कुट्टी के समीप तालाब किनारे छठ घाट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पंचायत के मुखिया रामसंजीवन यादव व पंचायत सचिव आनंद मोहन चौधरी ने किया। उक्त तालाब किनारे छठ घाट का निर्माण 15 वीं वित्त आयोग से आठ लाख 39 हजार के प्राक्कलित राशि से किया गया।

1

मुखिया श्री यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान पंचायत के लोगों ने जिन जिन योजनाओं केलिए पहल करने केलिए कहा था। वैसे, योजनाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए निर्माण कराया जा रहा है। इस तालाब के किनारे छठव्रतियों को काफी समस्याएं होती थी। जिसको दूर करने के लिए विशेष प्रयास कर घाट का निर्माण करा दिया गया। अब व्रतियों को कोई समस्याएं नहीं होंगी।

2

उन्होंने कहा कि, उनके निर्वाचित होने के बाद से सड़क, गली, घाट का कार्य कराया गया है। जो भी कार्य शेष है, जल्द ही कराये जाएंगे।

मौके पर इंद्रजीत कुमार, महंथ रामबिहारी शरण, कृष्ण बिहारी शरण, वार्ड सदस्य अशोक राय, उप मुखिया उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य अनिता देवी, ब्रजेश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता रोहित यादव आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post