बिस्फी। प्रखंड क्षेत्र के पतौना गांव के दो युवक की मौत दरभंगा-जयनगर के मुख्य मार्ग ननौरा गांव स्थित सड़क दुर्घटना में हो गयी।  मृतक की पहचान पतौना गांव निवासी  विन्देश्वर यादव के पुत्र मनोज यादव एवं लालबाबू यादव के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गयी है। 

1

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार बाइक से मनोज यादव को दरभंगा छोड़ने के लिए ले जा रहा था। मनोज यादव प्रदेश में प्राइवेट जॉब कर परिवार का भरण पोषण करता था।

2

मृतक मनोज के एक पुत्र हैं। जबकि रवि अविवाहित था। रवि दो भाई थे जिसमें वह बड़ा था।घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिवार, पड़ोस समेत प्रखंड क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। बता दें कि आज़ प्रखंड क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग अस्पताल में इलाजरत है। बिस्फी में मातम पसरा हुआ।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post