बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के सलहा पंचायत के बनाठपुर गांव स्थित वार्ड नं-10 में जल नल लोगों के लिए मुसीबत बन गयी है। जल नल का पाइप फूट जाने से सड़क पर पानी बह रहा है। जिसके कारण पूरा सड़क झील के रूप में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में जल नल अधिष्ठापित किये जाने में गड़बड़ी की गई है। घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। जिसके कारण आये दिन पाइप फूट जाता है। जहां पानी बहता रहता है।
1
ग्रामीणों ने बताया कि पाइप को दुरुस्त किये जाने को लेकर कई बार वार्ड सदस्य को कहा गया, लेकिन कोई कुछ नहीं करता है।
2
उधर, इस संबंध में वार्ड सदस्य का कहना है कि उक्त जगह पर दर्जनों बार मरम्मत करा चुके है। गांव के कुछ असामाजिक तत्व पाइप को गाड़ी से तोड़ देते है। फिर, गांव में हल्ला करते है। उन्होंने बताया कि आखिर, उसी जगह बार बार क्यों टूट रहा है। जबकि, लोगों के घरों में सही ढंग से काम कर रहा है।
Follow @BjBikash