बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के डॉ एन सी कॉलेज परिसर में शनिवार को मुखिया महासंघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह दामोदरपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार झा ने की।

1

बैठक के दौरान मुखियाओं ने मनरेगा योजना में आ रही समस्याओं पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि, जेई प्राक्कलन बनाने में मनमानी करते है। मनरेगा पीओ से जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में संघ के द्वारा मनरेगा पीओ से समन्वय केलिए एक समिति का गठन किया गया। जो समस्याओं की जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी को देकर निदान कराएंगे।

2

बैठक में योजना केलिए ईंट, गिट्टी व सीमेंट की मूल्य पंचायत को आवंटित करने अथवा इन सामग्रियों की वर्तमान कीमत को देकर दर निर्धारित किये जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। वहीं, बाढ़ आपदा में पंचायत में उपलब्ध राशि व्यय करने का अधिकार, पंचायत में पदस्थापित किसान सलाहकार, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, आवास सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, एएनएम की उपस्थिति पंजी पर मुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य करने के साथ 2006 के पंचायती राज अधिनियम लागू करने की मांग की गई।

बैठक में शैलेन्द्र झा, भोगेन्द्र मंडल, विवेक रॉय, मो. जिलानी आजाद, रीझन ठाकुर, सुनील कुमार, कमलदेव पासवान, राम संजीवन यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post