बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान धकजरी के दिलीप महतो के पुत्र प्रकाश महतो के रुप में की गई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार अरेर पुलिस प्रकाश के गिरफ्तारी केलिए सभी गुप्तचरों को अलर्ट किया हुआ था। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

2

अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि प्रकाश महतो की गिरफ्तारी थाना कांड संख्या-133/21 में हुई है। उन्होंने बताया की ब्रमोहतरा में शराब कंटेनर को खाली कराया था। जिस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अबतक जेल भेज चुकी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post