बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के जेल गेट के समीप राजद कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूंजी है। इसी के बदौलत हमारे नेता लालू यादव जनप्रिय है। राजद पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। ऐसे में अब हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वो पार्टी के विचारधारा को हर घर तक ले जाये और नए नए सदस्य को पार्टी से जोड़े, ताकि, पूरे जिले में बेनीपट्टी राजद अधिक मजबूत हो।
1
प्रखंड प्रभारी रुदल यादव ने सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेकर आगे बढ़ाने की अपील की, कहा कि, पार्टी के पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता पार्टी केलिए मजबूत स्तंभ है। आज देश में अराजकता का माहौल बना है। लोकतंत्र व संविधान का हनन हो रहा है। ऐसे में बिहार के भविष्य केलिए तेजस्वी यादव जन व कार्यकर्ताओं के बल पर जनसंघर्ष कर रहे है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ए टू जेड की है। इसलिए, सभी वर्णों के लोगों को जोड़ना है। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिप सदस्य शिवशंकर यादव, राजेन्द्र कामत, मो.हादी अंसारी, अधिवक्ता रामवरण यादव, रामाशीष मंडल, रामचंद्र महतो, संदीप झा, रामविनय प्रधान, लालबाबू यादव आदि ने संबोधित किया।
2
Follow @BjBikash