बेनीपट्टी(मधुबनी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेनीपट्टी के कई जगहों पर योगाभ्यास किया गया। बनकट्टा में संच बेनीपट्टी विद्यालय में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योगाभ्यास केलिए पहुँचे लोगों को प्रशिक्षक ने विभिन्न तरह के योग की जानकारी दी। जानकारी के क्रम में योग से होने वाले लाभ के संबंध में भी बताया गया।

1

योग पर जानकारी देते हुए डॉ पी आर सुल्तानिया ने कहा कि, योग असाध्य से असाध्य रोगों का उपाय है। इससे व्यक्ति जीवन भर स्वस्थ्य रह सकता है। जबकि, योग केलिए अधिक समय भी नहीं देना होता है। आप फिट व स्वस्थ्य रहने केलिए सुबह सिर्फ आधा से एक घंटा योग कर स्वस्थ्य रहा जा सकता है।

2

इस दौरान प्रशिक्षक शंकर साह के द्वारा योगाभ्यास के तहत शीर्षासन, भुजंगासन, पद्मासन, ब्रजासन, अनुलोम विलोम आदि कराया गया।

इस दौरान बेनीपट्टी खंड संघचालक भोगेन्द्र नारायण झा, सुशीला झा, डॉ आई के झा, मुकुल झा, अशोक कुमार सिंह, समतोला देवी, कामोदा नंद झा, गणेश यादव, रंजन कुमार, नीतीश कुमार, निक्कू कुमार, भोलू, गौरव, गोलू, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, राजा, शुभम, विष्णु कुमार, आनंद कुमार, मानसी, गुनगुन, माही आदि अनेक लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post