बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी लोकसभा के भाजपा सांसद डॉ अशोक यादव शनिवार को अरेर में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में काफी फर्क है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता है। लोगों के साथ हमेशा जुड़ा होता है। डॉ यादव ने कहा कि आज भारत मोदी के शासनकाल में बेहतर विकास कर रहा है। जब पूरा देश में कोरोना की लहर थी, तब मोदी सरकार ने देश के गरीब लोगों की चिंता कर इसके उपाय के लिए मुफ्त स्वदेशी टीकाकरण कराया और देश के 80 करोड़ जनता को पांच किलो अनाज मुफ्त में दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब विस्तारीकरण की ओर बढ़ रही है। बूथ अध्यक्ष के बाद अब पार्टी पन्ना प्रमुख बनाएगी। ताकि, हम और हमारी पार्टी समाज के सभी वर्गों व जरूरतमंद लोगों तक पहुँच सके और सरकार की कार्यो व योजनाओं की जानकारी दे सके।

1

उन्होंने कहा कि आज देश हर मोर्चे पर विकास कर रहा है। आज बिजली की समस्या खत्म हो गयी है। सड़क व पुल-पुलिया हर जगह बन रही है। बारिश में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। कुछ जगहों पर जगह के अभाव के कारण नहीं बन रही है। बावजूद, इस समस्या का भी निदान किया जाएगा। 

2

बता दे कि एमपी डॉ यादव शनिवार को जनदर्शन कार्यक्रम के तहत अरेर मंडल के बरहुलिया, विशनपुर, जमुआरी, नवकरही, नगवास, बलाईन आदि गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से बात कर समस्याओं की जानकारी ली। उपरांत अरेर के कई प्रमुख लोगों के घर पहुँच कुशलक्षेम जाना। मौके पर भाजपा के देवेंद्र यादव, जेडीयू नेता प्रदीप झा बासु, उमाशंकर गुप्ता, मोहन झा, विवेका नंद झा, सुभाष चंद्र उदय आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post