मधवापुर(मधुबनी)। बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर पंचायत के बिरित गांव स्थित वार्ड नं-12 में ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गयी है। हालांकि, सामाजिक पहल पर दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा होने की जानकारी मिली है। मृतक की पहचान बिरित के ही मो. इरशाद के पांच वर्षीय पुत्र शेरे अली के रूप में हुई है। मृतक का पिता आजीविका हेतु विदेश में है।
1
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय ट्रैक्टर मालिक का वाहन मिट्टी ढुलाई कर रहा था। मृतक अपने दरबाजे के समीप खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान बच्चा ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जहां उनकी जान घटनास्थल पर ही चली गयी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक पांच बच्चों में एकमात्र पुत्र था। इकलौते पुत्र के मौत से पूरा परिवार दुखी है।
2
Follow @BjBikash