बेनीपट्टी(मधुबनी)। एस के चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन जलवायु परिवर्तन पर विचार रखे गए। जहां देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आये विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों के अपने अपने प्रस्तुति दी। उपरांत, प्रस्तुति पर विचार जारी रखा गया।
1

इस दौरान मुख्य रूप से देश व विदेश के भोगोलिक परिस्थिति एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए कृषि विकास हेतु संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिसमें विभिन्न फसलों एवं उद्यानिक फसल की विस्तारीकरण, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती एवं जैविक कीटनाशक का उत्पादन, समेकित कृषि प्रणाली, फसल का बदलाव, तेलहन, दलहन की विस्तारीकरण, कृषि आधारित विभिन्न उद्योग, मशरूम उत्पादन आदि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं पर प्रस्तुति दी।
2

वही, परिसर में आयोजित किसान मेला एवं किसान गोष्ठी में कृषकों को समसामयिक फसल उत्पादन, आम की सम्पूर्ण सुरक्षा आदि पर विचार रखे गए। खासतौर पर गोष्ठी में पीएम सिंचाई योजना पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान न्यासी डॉ संत कुमार चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, कृषि वैज्ञानिक मंगलानंद झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post