मधुबनी। कपसिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई जिसमें एक व्यक्ति इलाज के दौरान हुई मौत वही दूसरे व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है
मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात एनएच 527 बी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल।
1
वही घटना घटने के बाद आसपास के लोग इस घटना में घायल व्यक्ति को रहिका पीएचसी के लिए भेजा और इसकी सूचना घायल व्यक्तियों के परिजनों को भी दिया।
जिसके बाद परिजन रहिका पीएससी पहुंचे वहीं इस घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई वही एक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज हेरिटेज अस्पताल में चल रहा है।
2
वहीं मृतक की पहचान उपेंद्र पासवान उम्र 50 वर्ष पिता अशर्फी पासवान जो पोखरौनी पासवान टोल निवासी के रूप में पहचान हुई है वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल शिव चंद्र ठाकुर उम्र 50 वर्ष उनकी भी पहचान पोखरौनी पासवान टोल निवासी के रूप में पहचान हुई जिन का इलाज हेरिटेज अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
बताते चलें कि मृतक पैशे से ठेला चालक था, इस घटना से मृतक के गांव में सन्नाटा फैला हुआ है वही मृतक के चार बेटे और एक बेटी है पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है। मृतक के अंत्येष्टी के लिए गांव वाले ले जा रहे हैं।
Follow @BjBikash