बेनीपट्टी(मधुबनी)। महाशिवरात्रि की शाम के बाद हर शिवालयों में विशेष तैयारियों के साथ पूजा पाठ चल रहा है। भक्त विवाह को लेकर दोपहर बाद से तैयारियों में जुटे हुए है। वही भजन कीर्तन का दौर भी जारी है। बेनीपट्टी के सरिसब के सकराढ़ी टोल स्थित मनोकामना मंदिर पर विवाह को लेकर भक्तों की टोली जमी हुई है। श्रद्धालु बाबा के आराधना में जुटे हुए है। दिन में जहां श्रद्धालुओं ने बाबा को जलार्पण कर मत्था टेका, वही अब पूजा पाठ का दौर तेज हो गया है। पूजा से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। 

1

पुजारी कमल कांत झा, अध्यक्ष श्रीनारायण झा, सुनील मिश्र, नसीब झा, नितेश झा, अमित झा, गोविंद झा, हरेराम झा, मुसाफिर झा, नरेंद्र झा, विजय झा, मंटू झा, मोनू झा, लक्ष्मी मुखिया, योगेंद्र मुखिया, चंदे मुखिया, संजय मुखिया, प्रेम मुखिया, रीझन मुखिया, शंकर मुखिया, चंदे साहू, मुसहर साह, शोभित साह, चंद्रकांत झा, नरेश झा, आमोद झा, प्रमोद झा आदि ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर रात भर पूजा पाठ चलेगा। सारी तैयारी हो चुकी है।

2

बता दे कि उक्त महादेव मंदिर आस्था का केंद्र रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post