मधुबनी। लदनियां थाना क्षेत्र के कविलाशा गांव से पद्मा गांव जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास पानी से भरा गड्ढे में युवक की शव मिली। जब सुबह लोगों कि नजर उस लाश पर पड़ी। ये खबर पुरे गांव में तेजी से फैल गई। लोगों ने इस घटना की सूचना लदनियां थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहा पर पहुंचकर पानी से बरामद शव को अपने कब्जे में ले लिया।

1

वहीं, जब पुलिस ने शव की तलाशी ली तो शव के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक शुक्रवार की रात से गायब था। जिसको लेकर परिजन शुक्रवार की रात से ही खोजबीन मे लगी हुई थी। लेकिन आज सुबह लाश कि खबर मिलने से घर में मातमी सन्नाटा पसर गया।

2

घर के परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाई था जिसमें मृतक सबसे छोटा था और वह पांचवी के बाद पढ़ाई छोड़ दिया। दिल्ली मे जींस के फैक्ट्री मे काम करने लगा। वहीं, मृतक दो महीने पूर्व अपने गांव आया था। मृतक के पिता सिलीगुड़ी में बतौर ड्राइवर का काम करता है।

वहीं, जब बेटे कि मौत कि खबर सुनते ही पिता सिलीगुड़ी से निकल गया। वहीं, परिजन ने बताया कि रमेश यादव शुक्रवार कि रात से ही  गायब है। जिसके बाद आज सुबह उसकी मौत कि खबर मिली किसने हत्या कर दी है।

वहीं, मृतक की पहचान रमेश यादव उर्फ भुल्ला यादव (19) के रूप में हुई। जो शुक्रवार की रात से गायब है। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजन की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post