कलुआही(मधुबनी)। पूरी पीठ गोवर्धन मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आगमन आगामी 7 अप्रैल की शाम डोकहर भगवती स्थान से प्रखंड क्षेत्र के शुभंकरपुर (लोहा) में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता बोधकृष्ण झा के आवास पर हो रहा है। उनका रात्रि विश्राम झा के आवास पर होगा एवं उन्हीं के यहां वे सुबह धार्मिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद भोजनोपरांत देश के इक्यावन शक्ति पीठों में 17वें स्थान पर सुमार बेनीपट्टी के उच्चैठ भगवती स्थान के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

1

स्वामी जी के स्वागत एवं निर्धारित कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीती रात शुभंकरपुर स्थित अवकाश प्राप्त सहायक अभियंता बोध कृष्ण झा की अध्यक्षता में उनके आवास पर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी जी के शिष्य मोहन जी ने विस्तार पूर्वक उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक के विधि विधान की जानकारी दी। उनके  स्वागत, विश्राम, धर्म गोष्ठी, दीक्षा, भोजन, आदि आवश्यक वस्तुओं की सूची दिया। जिसपर ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से भव्य तरीके से तन मन धन से शंकराचार्य जी के स्वागत करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके पीठ के  नियमानुकूल वैदिक रीति रिवाज से उनका स्वागत किया जाएगा। 

2

हालांकि, बोधकृष्ण झा ने ग्रामीणों के उत्साह का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर होने वाले हर तरह के आर्थिक व्यय स्वयं करने की बात कही और ग्रामीणों से शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक सहयोग की अपील की। इसके लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें, सर्वसम्मति से बोधकृष्ण झा अध्यक्ष, कमला कांत झा सचिव, ठाकुर जी कोषाध्यक्ष बनाए गए। जबकि, सदस्य पद पर मोहर झा, सुजीत कुमार झा, वैद्यनाथ झा, सुंदर पाठक, दिलीप कुमार,अमर झा, उदयचंद्र झा, रविंद्र झा, सुमन झा, गड़डू झा, रामेश्वर झा, आदित्य झा, गुंजन झा, प्रशांत झा, राघवेंद्र झा, पंकज, इंदु झा, भोगी झा, भागीरथ झा, ब्रजेश झा, वृषांक कुमार झा, छोटू आदि शामिल किए गए। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post