मधुबनी बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति स्मारक भवन के सभागार में एनडीए की ओर से रविवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने किया, जबकि मंच का संचालन भाजपा के बिस्फी मंडल अध्यक्ष रामसकल यादव एवं चहुटा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर मिश्र बुलेट ने किया, आशीर्वाद समारोह में एनडीए के एमएलसी उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह के पक्ष में एनडीए के कई प्रमुख नेता पहुंचे।

1

जहां मौके पर सांसद अशोक कुमार यादव, स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल, जदयू के प्रदेश सचिव सीमा मंडल, महिला नेत्री सोनी कुमारी, भारती मेहता, सहित कई  प्रमुख नेता उपस्थित थे, मंचासीन सभी अतिथियों को कार्यकर्ताओं को गमछा  से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद अशोक यादव, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल सहित सभी नेताओं ने एनडीए के एमएलसी उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह के पक्ष में सभी से मतदान करने की अपील की, इस मौके पर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास व जनप्रतिनिधियों के अधिकार की रक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी, सभी जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान की लड़ाई सदन में लड़ी जाएगी और उसे मानदेय के साथ कई सुविधा मुहैया कराने के लिए आवाज उठाया जाएगा।

2

इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत, विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार मिश्र, संगीता ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रभारी सुभाष चंद्र उदय, जहीर परसौनवी, वासुदेव कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, चन्द्रवीर यादव,अशोक कुशवाहा, मुन्ना ठाकुर, अभिजीत पासवान, इरशाद अली, मनोज कुमार यादव, शम्भू ठाकुर, अखलेश झा सहित कई लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post