BNN News


मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आई थी, इसी कड़ी में मटकोर के कार्यक्रम के बाद वह पड़ोस के घर में खाने लाने गई थी। वहीं से उसे जबरन उठा लिया गया। वहीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद जब लड़की बेहोश हो गई तो सभी उसे उसे छोड़ फरार हो गया। इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

1

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में यह शादी का कार्यक्रम था जिसमें मटकोर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाहर से कुछ लोग आये हुए थे। मटकोर कार्यक्रम खत्म होने के बाद लड़की परोस के आंगन में खाना लाने के लिए निकली इसी बीच आरोपियों ने लड़की को जबरन बाइक पर बैठकर गांव के पश्चिम के गाछी में लेकर चले गए।

इस दौरान लड़की के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट भी। जिससे जिससे लड़की बेहोश हो गई। इधर परिजन लड़की को गायब देख परेशान हो गए, लड़की की खोजबीन शुरू हुई, इसी कड़ी में एक गाछी में एक बाइक खड़ी दिखी जहां खोजबीन करने पर लड़की वहां बेहोश अवस्था में मिली। जबकि मौके से आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया था।

2

होश में आते ही घटना की पूरी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के परसा गांव के अजय मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच की प्रक्रिया के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि परिजन के आवेदन के आधार पर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post