बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जहां अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता व एसएचओ अरविंद कुमार ने भूमि विवाद का निष्पादन किया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों से विवाद का कारण समझ कर कागजात देखे गए। इस दौरान बेनीपट्टी अंचल के अकौर गांव के भूमि विवाद की भी सुनवाई की गई।
1
मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामला अकौर के प्रकाश नारायण ठाकुर बनाम विवेकी सदा का चल रहा है। जहां बताया जा रहा है कि करीब 20 विघ्घा जमीन पर विवाद चल रहा है। सीओ ने पूरे मामले की जानकारी लेकर जमीन मापी कराने का आदेश दिया। वही कुछ अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई।इस दौरान सीआई प्रमोद मंडल आदि थानाकर्मी मौजूद थे।
2
Follow @BjBikash