मधुबनी। मधुबनी के सदर अनुमंडलाधिकारी अश्विनी कुमार ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने नगर के कई सार्वजनिक जगहों पर पहुँच कर कंबल का वितरण  कर ठंड से बचाव करने की अपील लोगों से की। मधुबनी के रेलवे स्टेशन पर ठहरे कई लोगों को कंबल दिया। 

1

सदर एसडीओ ने कहा कि, इस ठंड में ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जाएगा, जिन्हें वाकई में आवश्यकता होगी। 

उधर, एसडीओ के द्वारा कंबल वितरण किये जाने से लोगों में काफी खुशी देखी गयी। लोगों ने बताया कि पछुआ हवा के कारण रात को ठिठुर रहे थे, अब राहत मिलेगी।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post