बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने जल संसाधन विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मुख्य कोशी नहर पर जगह जगह पानी के दवाब को कम करने के लिए साइफन निर्माण कराने को कहा है। श्री ठाकुर ने सचिव को भेजे गए पत्र में बताया है कि मुख्य कोशी नहर जो सुखी साइफन से साहरघाट तक जाती है। जगह-जगह साइफन नहीं होने के कारण जलजमाव के साथ साथ पानी का अत्यधिक दवाब के कारण मुख्य नहर टूट जाती है। जिसके कारण भारी तबाही होती है। श्री ठाकुर ने कहा है कि यह नहर पूर्वी दिशा से चलकर पश्चिम दिशा की ओर जाती है। जबकि नेपाल के विभिन्न नदियों का बहाव उत्तर से दक्षिण की ओर होता है। जिसके कारण जल का दवाब काफी हो जाता है। उन्होंने बताया कि जहां जहां पानी का दवाब अधिक होता है, वैसे चिन्हित जगहों पर साइफन का निर्माण जनहित है काफी लाभकारी होगा। वही सुखी साइफन से साहरघाट तक नहर के दोनों भागों में पक्की सड़क का निर्माण कराये जाने की भी बात कही गयी है। Follow @BjBikash