रहिका(मधुबनी)मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सप्ता बालसरी चौक के उगना कॉलोनी में तालाब से एक शव बरामद हुआ। लोगों ने रविवार सुबह 9:00 बजे कॉलोनी के तालाब में शव उपलाता देखा। इसके बाद लोगों ने रहिका थाना की पुलिस को इस घटना की सूचना दी। थाना को सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। और शव को तालाब से बाहर निकाला। जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे उसी वक्त परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

1

पोस्टमार्टम के लिए लोगों ने शव को नहीं ले जाने दिया। इसके बाद परिजन रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। बीच सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के सहिया थाना अंतर्गत बसटीया गांव के रामनरेश सिंह के पुत्र सुजीत कुमार सिंह(35) के रूप में हुई है। मृतक मधुबनी के उगना कॉलोनी में किराए के मकान पर रहता था। मृतक टावर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।


मृतक पिछले 5 दिनों से लापता

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुजीत 21 तारीख की रात से ही गायब था। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने अगले दिन रहिका थाना को दी थी। परिजनों ने बताया कि मधुबनी में सुजीत कुमार सिंह टावर इलेक्ट्रीशियन में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि जब सुजीत रात को वापस नहीं आए और उनके मोबाइल पर भी कई बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं लगा। इसके बाद सुबह छानबीन शुरू कर दी गई। इसके बाद थाना कोई भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन कहीं भी सुजीत कुमार का पता नहीं चला। इसके बाद आज सुबह सुजीत कुमार का शव उगना कॉलोनी के तालाब से बरामद हुआ।

2

रहिका एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद ही जांच की जा रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार छानबीन की जा रही थी। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post