बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के बेनीपट्टी ब्लॉक के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष ब्रजकांत झा के निधन के चार दिनों बाद उनकी धर्मपत्नी काली देवी का भी निधन हो गया है। उनके निधन से पूरा इलाका मर्माहत है। ब्रजकांत झा के पुत्र सरोज झा ने बताया कि उनके निधन के बाद से ही मां गुमसुम रहा करती थी। उनके पुत्र की माने तो उनका निधन हार्ट अटैक से हो गयी।

उधर, ब्रजकांत झा के निधन के चार दिनों बाद ही उनकी धर्मपत्नी का निधन चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रजकांत झा का पूरा परिवार पूजा पाठ में विशेष तौर पर लगा रहता था। वे काफी धर्मपरायण महिला थी।

2

उनके निधन पर भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर, विजय कुमार झा, गोविंद झा, भास्कर चौधरी, खुशबू कुमारी आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post