बेनीपट्टी(मधुबनी)। धनतेरस त्योहार दिवाली से पूर्व मनायी जाती है। लेकिन, धनतेरस में कोई भी लापरवाही नुकसान दे सकती है। इसलिए, आज हम आपको बता रहे है कि धनतेरस में क्या करना चाहिए और क्या नही।

धनतेरस के दिन किसी को भी उधार देने से बचे।

धनतेरस से पहले घर की सारी गंदगी बाहर निकाल दें। यदि इस दिन घर में साफ-सफाई ना हो तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसलिए धनतेरस के एक दिन पहले तक घर से सारी गंदगी को बाहर निकाल दें।

1

ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे से लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए यहां भूलकर भी गंदगी या खराब सामान ना रखें। घर के मुख्य दरवाजे को सबसे साफ और पवित्र रखें।

धनतेरस के दिन कुबेर के साथ मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि की पूजा जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि सिर्फ कुबेर की पूजा करने से आप सालभर बीमार रह सकते हैं।

2

धनतेरस के दिन सोना, चांदी या कोई मूल्यवान धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी नकली मूर्ति की पूजा ना करें। संभव हो तो सोने चांदी या मिट्टी से बनी मां लक्ष्मी की पूजा करें। माना जाता है कि इस दिन शीशे का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।

किसी भी तरह के नकली प्रतीक घर में ना लाएं।

कुमकुम, हल्दी या चंदन जैसे शुभ चीजों से ऊं या स्वास्तिक बनाएं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post