बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में शनिवार को बड़े ही धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। चित्रगुप्त पूजा मूल रूप से कायस्थ समाज के लोगों के बीच मनाई जाती है। बेनीपट्टी के बनकट्टा में भगवान चित्रगुप्त की आदमकद मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। बनकट्टा में गत 36 वर्षों से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। बता दे कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया पर भाई दूज के पावन पर्व के साथ ही चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी की काया से हुई थी।
1
अध्यक्ष मदन कर्ण ने बताया कि चित्रगुप्त देवताओं के लेखापाल हैं और मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी पूजा के दिन नई कलम दवात या लेखनी की पूजा उनके प्रतिरूप के तौर पर की जाती है। लेखनी की पूजा से वाणी और विद्या का वरदान मिलता है। कायस्थ के लिए चित्रगुप्त पूजा दिन से ही नववर्ष का आगाज माना जाता है। मौके पर सुनील कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सागर, विक्की, राजा, विनय कुमार, देवेंद्र, नवोनाथ, सुमन कुमार, मुकुंद, विजय, पिंटू कुमार, रौशन कुमार आदि थे।
2
Follow @BjBikash