बेनीपट्टी(मधुबनी)। दामोदरपुर गांव निवासी दामोदरपुर पंचायत के पूर्व सरपंच नरेश झा का  निधन बुद्धवार को उनके पैत्रिक गाँव दामोदरपुर मे हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले लगभग दो वर्षों से बीमार थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, पौत्र,पौत्री,नाती नातिन सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं। बताते चलें कि नरेश झा दामोदरपुर पंचायत के लगभग 20 वर्षों तक सरपंच रहे। वे अपने पंचायत मे लोकप्रिय और न्यायप्रिय रहे। 

1

उनके निधन पर शिक्षक ललित कुमार ठाकुर, जदयू नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, दामोदरपुर पंचायत के निवर्तमान सरपंच सचिदानंद झा, सरपंच संघ के बिहार प्रदेश संयोजक पुष्पेंन्द्र ठाकुर विनय कुमार झा, यशवंत झा, ललन कुमार राय, अमित कुमार झा सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post