बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के धकजरी गांव में शनिवार को हर्षोल्लास गांधी जयंती मनायी गयी। इस अवसर कहीं प्रभात फेरी और विचार गोष्ठी का आयोजन कर तो कहीं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादूर शास्त्री को याद किया गया। साथ ही दोनों महापुरूषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। दोनों महापुरुषों के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इधर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति बेनीपट्टी के बैनर तले प्रखंड के धकजरी गांव स्थित जगदीश उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी।
छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी के माध्यम से राष्ट्रपिता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। प्रभात फेरी हाईस्कूल से निकल कर धकजरी का भ्रमण कर पुनः उच्च विद्यालय परिसर पहुंची वातावरण ‘महात्मा गांधी अमर रहे‘ के नारे से गूंज उठा। इस दौरान संविधान के विषय में भी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
Follow @BjBikash