बेनीपट्टी(मधुबनी) बेनीपट्टी के करहारा गांव में सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो जाने की घटना सामने आया है। मृतका की पहचान करहारा पंचायत के वार्ड 10 निवासी राजकुमार यादव की पुत्री शिवानी कुमारी (6) के रूप में की गयी है।

1

मिली जानकारी के अनुसार मृतका रविवार की सुबह करीब 10 बजे के आस-पास अपने घर में ही खेल रही थी, जहां अचानक किसी विषैले सांप ने डंस लिया। जब तक मृतका के परिजन कुछ समझ पाते और अस्पताल तक ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

2

उधर घटना की पुष्टि करते हुए निवर्तमान मुखिया शीला देवी, पूर्व मुखिया देवेंद्र यादव और निवर्तमान वार्ड सदस्य विनोद यादव ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post