बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बसैठ के दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार को विसर्जन किया गया। देवी दुर्गा के मूर्ति विसर्जन से पूर्व पूरे विधि विधान से पूजा की गई। जहां आसपास के तमाम श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे हुए थे।
1
पूजा के उपरांत विशालकाय मूर्ति को ट्रैक्टर पर लादकर बसैठ चौक होते हुए साहरघाट-बसैठ पथ के चानपुरा के मुहाने पर लोहा पूल के नीचे बुढनद नदी में मूर्ति विसर्जन किया गया।
Follow @BjBikash
2
इस दौरान श्रद्धालुओं के आंख नम हो गयी। बता दे कि बसैठ के दुर्गा मंदिर में स्थापित होने वाली देवी दुर्गा की प्रतिमा कोजगरा के बाद विसर्जन किया जाता है।