बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लदौत गांव के एक युवक की मौत दरभंगा में हो गयी है। युवक की पहचान लदौत के  गुलाब मुखिया (26) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। अरेर थाना के क्षेत्र के नवटोली स्थित एसएच-52 पथ पर विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने युवक को ठोकर मार दी।

1

ठोकर लगने के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उक्त ऑटो से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर चिकित्सको ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गयी।

2

युवक की हाल ही में शादी हुई थी। उसे एक बच्चा है। गांव में धार्मिक कार्यो व सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था। जिससे गांव व समाज में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही उसके पत्नी व परिजन का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post