Rashifal 13 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 October 2021



मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जिद्दी बर्ताव न करें इससे दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। नये निवेश के लिए अभी आगे न बढ़ें। अपनी भावुकता और उदारता पर भी संयम रखें। कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े तथा अपने काम से ही मतलब रखें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है।

1

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की खानपान सम्बंधित गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। ज्यादा तनाव व नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने मित्रों की बात पर ध्यान दें। आंखों से सम्बन्धित परेशानी रह सकती है।


मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा।


कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबरायें नहीं बल्कि उनका निपटान करें। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चे की किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव से राहत मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।

2

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकिसी नए निवेश में अपना पैसा ना लगाएं नुकसान हो सकता है। आप अपने हंसी मजाक और देखभाल के रवैये से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। कोई ऐसी घटना या समाचार मिल सकता है जिससे मन चिंतित हो। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आपकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी कार्य भी संपन्न हो सकता है।


कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है।


तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को किसी बात पर अड़ने की बजाय, उसका समाधान निकालना चाहिए, क्यूकि किसी एक बात पर अड़ने से चीजें उलझ सकती है। आज आपके घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या परेशान करेगी।


वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति का गलत बर्ताव आपको अधिक तकलीफ दे सकता है। इसके इलावा आपकी नियमित सुख सुविधाओं में कमी भी आ सकती है। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है।


धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा भी देंगे। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को सुलझा सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। अपना ही कोई निर्णय बदलना पड़े तो बदल लीजिए, लाभ में ही रहेंगे।


मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

युवाओं को रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। जिन बातों से संबंधित आपको अधिक विश्वास है, उन बातों पर पहले काम करना शुरू करें। किसी परिजन को मुश्किल परिस्थिति में आपकी जरूरत पड़ सकती है, तो ऐसे में बातचीत करने से हर समस्या का हल मिल सकता है। परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे, फिर भी जिन आवश्यक बातों की चर्चा जरूरी है, वह फिलहाल नहीं हो पाएंगी।


कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआगामी कामों की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। आर्थिक सुधार होगा। दिनभर लाभ के लिए भागदौड़ करने के बाद सांयकाल के समय कुछ आराम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें। अहंकार और टकराव से आपका नुकसान होगा।


मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। दवा कारोबारियों के लिए संभलकर काम करने का दिन है।  कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। अत्यधिक तनाव की वजह से अपच और गैस की समस्या बढ़ेगी।


उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।


यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post