साल 2012 में घटित मधुबनी जिले के बहुचर्चित प्रीति प्रशांत कांड के फरार ईनामी वारंटी को पुलिस ने 9 साल बाद गिरफ्तार किया है। बासोपट्टी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है, गिरफ्तार वारंटी की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के फेंट गाँव के मोहम्मद आबिद के रूप में बताया गया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में घटित प्रीति प्रशांत कांड में उकर वारंटी बासोपट्टी थाना व प्रखंड मुख्यालय में आगजनी व तोडफ़ोड़ का आरोपी है। थाना व प्रखंड मुख्यालय में आगजनी व तोडफ़ोड़ में इसके अलावे दर्जनों उपद्रवियों के खिलाफ बासोपट्टी थाना में कांड संख्या 180/ 12 दर्ज है।
इस बीच पुलिस को फरार ईनामी वारंटी फेंट गाँव के मोहम्मद आबिद के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Follow @BjBikash