बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को बोर्डर के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
मधवापुर के एसएचओ गया सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव के शिबू सहनी के खिलाफ मधवापुर थाना में कांड संख्या-95/21 दर्ज कराई गई है। कांड दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही थी, लेकिन वो लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
Follow @BjBikash