बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर के बिजली विभाग के जेई राजेश कुमार ने साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया व लोमा कुट्टी टोल में अवैध बिजली जलाने वालों के खिलाफ रेड किया। जिसमें तीन लोग चिन्हित किये गए। जिसके बाद छापेमारी कर साक्ष्य के तौर पर तार जब्त कर जेई ने बकाया राशि के साथ जुर्माने की राशि जोड़कर एफआईआर दर्ज कराई है। जेई ने बसबरिया के रंजीत कुमार कुशवाहा, लोमा कुट्टी टोल के लालू पासवान व रामप्रीत कामत के खिलाफ केस दर्ज कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार जेई ने सबसे पहले बसबरिया के रंजीत कुमार कुशवाहा के घर में रेड किया। जिनका लाइन बकाया राशि 4789 के कारण विच्छेद कर दिया गया था। रेड के दौरान बिजली का उपयोग करते पाए गए। जेई ने बकाया के साथ कुल 13, 697 रुपये का जुर्माना किया है।


उपरांत, जेई ने मानवबल के सहयोग से लोमा कुट्टी टोल में रेड किया। जहां लालू पासवान पर बकाया 3940 रुपये था। उन पर कुल 12 हजार 848 व रामप्रीत कामत पर बकाया 15 हजार 656 के साथ कुल 24 हजार 229 का जुर्माना लगाया गया है।


जेई के साथ रेड में इन्देश पासवान, दिलीप राम, मनोज कुमार महतो, भोगेन्द्र कुमार साह थे।


साहरघाट के एसएचओ रामचंद्र चौपाल ने बताया कि केस दर्ज कर आईओ मामले की जांच कर रहे है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post