बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बरहा गांव में भाजपा नेता व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पंडित दिन दयाल उपाध्याय का जयंती मनाया गया।उपस्थित लोगो ने चित्र पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया।इस अवसर पर कृष्णेश्वर ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरदृष्टि सोच के महान विचारक थे। 

 


उन्होंने कहा था कि जिस दिन समाज के अंतिम छोर पर बैठे सबसे निचले स्तर का व्यक्ति देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठेगा, वही भारत के लोकतंत्र की असली सफलता होगी। आज वही विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को मिला है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक व भाजपा के आदर्श पुरुष थे। 


पंडित दीनदयाल ने भारतीय राजनीति को वैकल्पिक विचार दिया, जिसको भाजपा ही नहीं अन्य दलों ने भी स्वीकार किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है। भाजपा ही किसानों की चिंता कर उनके हितों के लिए सदैव कार्य करती रही है। 


भाजपा हमेशा से ही ये मानती रही है कि देश का किसान अगर खुशहाल है। स्वस्थ है, तभी देश प्रगति कर सकता है। किसानों के लिए सबसे पहले डीबीटी योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि सहित कई योजनाएं लाई गई हैं। अब कृषि विधेयक लाकर किसानों की आय बढ़ाने व उनको बिचौलियों के चंगुल से भी आजादी दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।


वही, बेनीपट्टी मंडल के विशनपुर में भाजपा नेता रविन्द्र सिंह के आवासीय परिसर में मंडल अध्यक्ष विमल झा के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर उनके विचार पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व की चर्चा की। मौके पर अरुण साह, मुकेश सिंह, पवन सिंह, गौरीशंकर सिंह, राकेश सिंह, रमण साह, मो.ग़फ़ारी, सुभाष चंद्र उदय आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post