बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के लड्डूगामा निवासी पूर्व सौनिक सह भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बेनीपट्टी अंचल परिषद् के आजीवन सदस्य रहे कांमरेड अरुण मिश्र (75)का आज रात्रि  में लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया, वे श्रद्धेय भोगेंद्र झा, एवं तेज नारायण झा के समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे, उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अंचल मंत्री आनंद कुमार झा ने कहा की कां मिश्र आजीवन पार्टी के समर्पित सदस्य रहे एवं हमारे नेता भोगेंद्र झा, तेज नारायण झा के समय से पार्टी एवं उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करते रहे, अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यों को याद किया। 


उनके निधन पर भाकपा के जिला- मंत्री मिथिलेश झा, अंचल मंत्री - आनन्द कुमार झा, राज्य परिषद् सदस्य कृपा नन्द आजाद, मनोज मिश्र, विजय मिश्र, तिरपित पासवान, अजीत ठाकुर, संतोष झा, संतोष पुर्व , विनय चन्द्र झा, सियालाल पासवान, शिवजी पासवान, सुबोध झा, शंकर झा, रामशिष पासवान,रामशिष यादव, आनन्द ठाकुर, अंजनी अकेला, सरोज झा, रंजीत मिश्र, मो. गुफरान, शिवजी नोमानी, अशेसर यादव, परशुराम झा, राजू झा आदि ने शोक व्यक्त किया एवं उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणिय क्षति बतलाया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post