बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान पखवाड़ा मना रही है। इस अभियान के तहत रविवार को भाजपा के बेनीपट्टी विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने नगर के पीएचसी में रोगियों के बीच फलों का वितरण किया।। एमएलए ने सभी रोगियों को फल वितरण के तहत केला, नारंगी, सेव समेत अन्य फल दिया। वही रोगियों के जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की।


भाजपा के विधायक श्री झा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी सेवा और समर्पण पखवाड़ा मना रही है। जहां सभी प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि मोदी इस देश के विकास के लिए काफी कुछ किया है। गरीबों से लेकर किसानों तक चिंता की। श्री झा ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।


मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा, डॉ पी एन झा, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मदन कर्ण, शैलेन्द्र झा, पप्पू सिंह, राम दिवस चौधरी आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post