बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बलिया गांव से नेपाली देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में नामजद केस दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बलिया गांव में ग्यारह बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक अशोक सिंह पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बलिया गांव में शराब बिक्री की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अशोक सिंह बलिया पहुँच कर जांच की। इस दौरान पुलिस को देखकर कारोबारी भाग गया।
एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर ली गयी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow @BjBikash