बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लदौत गांव में संयुक्त रास्ता भाई भाई के बीच मारपीट का कारण बन गया। अब इसको लेकर बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


इस मामले में सुशील मुखिया ने वकील मुखिया, शीला देवी, गंभीरा देवी, सुधीरा कुमारी व सरोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराई है। 


वादी ने दर्ज कराए केस में बताया है कि वे लोग तीन भाई है। सभी भाई अलग-अलग रहते है, लेकिन घर से निकलने का एक ही संयुक्त रास्ता है। जिस पर वकील मुखिया अक्सर गाय बांध देता है। 19 अगस्त के सुबह सात बजे गाय बांधने से मना किया, तो गाली गलौज करते हुए मारपीट की। अन्य आरोपितों को बुलाया। जो फरसा व लोहे के रॉड लेकर पहुँच गए। वकील मुखिया के कहते ही फरसा से वार किया। जिससे उनका सर फट गया। इस दौरान आरोपितों ने उसके घर से 50 हजार का कपड़ा व जेवर लूट कर भाग गया।



एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर ली गयी है। कांड के आईओ अनुसंधान कर रहे है। दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post